फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डर पर भारी पड़ी आस्था, आपदा के बाद से अब नया रिकॉर्ड बनाने की तरफ केदारनाथ धाम 

Wed, 12 Jun 2019 06:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

साल 2013 की आपदा के बाद देश-दुनिया की नजरों में अलग ढंग से नजर आए केदारनाथ धाम की यात्रा नए रिकॉर्ड की तरफ बढ़ती दिख रही है। इस बार की एक महीने की यात्रा के बाद बदरीनाथ और केदारनाथ पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या में बहुत कम फासला रहा है।

विज्ञापन


सिर्फ कुछ हजार तीर्थयात्री केदारनाथ में बदरीनाथ के मुकाबले कम पहुंचे हैं। सिर्फ 11 जून 2019 के एक दिन की यात्रा का हिसाब लें, तो केदारनाथ में बदरीनाथ के मुकाबले ज्यादा यात्रियों का आना हुआ है।

 2013 के बाद केदारनाथ पुनर्निर्माण के लिए जिस तरह के प्रयास हुए हैं और केदारनाथ लाइमलाइट में आया है, उसने यात्रियों की संख्या में उछाल का आधार तैयार किया है। 

विज्ञापन

चारों धामों में मत्था टेक चुके 1722962 यात्री

पर्यटन विभाग ने 11 जून तक के जो आंकडे़ जारी किए हैं, उसमें 568270 तीर्थयात्री अभी तक बदरीनाथ पहुंचे हैं। केदारनाथ पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या इस तारीख तक 562200 बताई गई है। दस जून तक के आंकड़ों के मुताबिक, 1722962 यात्री चारों धामों में मत्था टेक चुके हैं।

आम तौर पर यात्रा खत्म होने के बाद बदरीनाथ और केदारनाथ धाम पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या में काफी बड़ा अंतर दिखाई देता रहा है, लेकिन धीरे-धीरे ये अंतर घट रहा है। 2018 की बात करें, तो शुरुआती एक महीने में केदारनाथ में बदरीनाथ से ज्यादा यात्री पहुंच गए थे।

पिछले साल पहले एक महीने में केदारनाथ में 439473, तो बदरीनाथ में 416697 तीर्थयात्रियों की आमद हुई थी। इस बार अब तक की यात्री संख्या इशारा कर रही है कि दोनों जगह यात्रियों की संख्या लगभग बराबर होती दिख रही है।

कब कितने यात्री आए बदरी-केदार

वर्ष        बदरीनाथ    केदारनाथ
2013  497386     333656
2014 150060   40922
2015 366455       154385
2016     654355   309764
2017 920466       471235
2018 1048051   731991
विज्ञापन

मोदी की ध्यान गुफा भी आकर्षण का केंद्र

यूं तो केदारनाथ पुनर्निर्माण के बाद से ही केदार पुरी आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी है, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी का बार-बार केदारनाथ आना भी इस धाम के प्रमोशन में काफी मददगार बना है। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले, पीएम नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ की जिस गुफा में ध्यान किया, उसके प्रति भी तीर्थयात्रियों का खास आकर्षण दिखाई दे रहा है।

2013 से लेकर 2019 के दौरान केदारनाथ आने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है। मास्टर प्लान के तहत इस धाम में तमाम कार्य किए गए हैं। यात्री संख्या बढ़ना इसी का नतीजा है। जिस तरह से यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में यहां यात्री संख्या नए आंकडे़ को छू लेगी।
-सतपाल महाराज, पर्यटन व संस्कृति मंत्री, उत्तराखंड
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें