फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath: खराब मौसम में चार्टर्ड हेली सेवा के उड़ान पर हैरिटेज एविएशन से जवाब तलब, ऑपरेशन विंग ने किया था मना

Thu, 17 Jul 2025 02:29 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि चार्टर्ड हेलिकॉप्टर के लिए अनुमति ली गई थी। लेकिन मौसम खराब होने सुरक्षा के लिहाज से ऑपरेशन विंग ने उड़ान के लिए इनकार किया था। इस मामले में हैरिटेज एविएशन से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहस्त्रधारा हेलिपोर्ट से केदारनाथ धाम के लिए खराब मौसम में चार्टर्ड हेली सेवा की उड़ान पर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने हैरिटेज एविएशन से जवाब तलब किया है। बीते सोमवार को हैरिटेज एविएशन ने सहस्त्रधारा हेलिपोर्ट से केदारनाथ धाम के लिए चार्टर्ड हेलिकॉप्टर उड़ान के लिए डीजीसीए, यूकाडा से अनुमति ली थी। लेकिन मौसम खराब होने से यूकाडा के ऑपरेशन विंग ने पायलट को उड़ान भरने के लिए मना किया था।

विज्ञापन


इसके बावजूद चार्टर्ड हेलिकॉप्टर केदारनाथ धाम पहुंच गया। यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष चौहान ने कहा कि चार्टर्ड हेलिकॉप्टर के लिए अनुमति ली गई थी। लेकिन मौसम खराब होने सुरक्षा के लिहाज से ऑपरेशन विंग ने उड़ान के लिए इनकार किया था। इस मामले में हैरिटेज एविएशन से जवाब मांगा गया है।

ये भी पढ़ें...Panchayat Election:  राजनीति की प्राथमिक पाठशाला बना उत्तराखंड का पंचायत चुनाव, युवा प्रत्याशियों का बोलबाला

उधर, कांग्रेस ने बरसात के मौसम में हेलिकॉप्टर सेवा पर प्रतिबंध होने के बाद चार्टर्ड हेलिकॉप्टर की अनुमति पर सवाल उठाए। कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने सवाल किया कि यूकाडा व डीजीसीए ने किस आधार पर उड़ान की अनुमति दी। मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति के संयोजक लूशुन टोडरिया ने रोक के बाद भी केदारनाथ में हेलिकॉप्टर उड़ान मामले की जांच की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें