फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ यात्रा: पुलिस SIT टीम ने ब्लैक टिकटिंग करते दो को रंगे हाथ पकड़ा, एक फरार 

Fri, 18 May 2018 07:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
kedarnath
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस की एसआईटी टीम ने सीतापुर हेलीपैड से हेलीकॉप्टर की ब्लैक टिकटिंग कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक फरार हो गया। ब्लैक टिकटिंग को रोकने के लिए पुलिस ने सभी हेलीपैड पर पैनी नजर रखी हुई है। 

विज्ञापन


केदारनाथ यात्रा में संचालित 7 हेली कंपनियों के द्वारा यात्रियों से तय किराया से अधिक वूसली की शिकायतें मिल रही है। इसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक अभय कुमार सिंह ने तीन पुलिस जवान सादी वर्दी में हेलीपैड़ों का जायजा लेने के लिए भेजे। ये टीम सीतापुर पहुंचे। यहां बाबा केदार के दर्शनों के लिए हेलीकॉप्टर से धाम जाने के लिए पहुंचे लोगों से से हेली टिकट को लेकर बातचीत की। साथ ही अन्य लोगों से भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया। इस बीच एक दुकान में बैठा कन्हैया कुमार नाम के व्यक्ति ने उन्हें हेली टिकट की व्यवस्था कराने की बात कही।

उसने बताया कि एक व्यक्ति के 16 हजार रुपये लगेंगे। मोलभाव तय करने के बाद 13 हजार रुपये में बात तय हुई और कुल 3 लोगों का 39 हजार लेते हुए वह पुलिस के जवानों को लेकर सिमसैम हेलीपैड सीतापुर पहुंचा। यहां उसके दो साथी रोहित और मधुसूदन आ गए। इस पर, पुलिस टीम ने भी थाना सोनप्रयाग से उपनिरीक्षक ललित मोहन भट्ट को वहां बुला लिया। इस दौरान मधुसूदन फरार हो गया। इसके बाद दोनों पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि वे इसी प्रकार से यात्रियों से टिकटों के नाम पर पैसे लेते हैं और अपना हिस्सा अपने पास रखकर बाकी पैसों से टिकट करवाते हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी कन्हैया कुमार पुत्र रामगोपाल राय निवासी ग्राम चोटी ज्वाली, थाना नजीबाबाद, जिला बिजनौर यूपी और रोहित पुत्र केसरी प्रसाद और मधुसूदन पुत्र नागेंद्र प्रसाद निवासी ग्राम त्रियुगीनारायण के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि बीते 16 मई को भी पुलिस ने एक व्यक्ति को ब्लैक टिकट करते हुए पकड़ा था, जिसे जेल भेजा जा चुका है। पुलिस अधीक्षक मीणा ने बताया कि ब्लैक टिकटिंग को रोकने के लिए एसआईटी टीम द्वारा केदारघाटी व केदारनाथ में पूरी सर्तकता के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने हेली कंपनियों से भी मामले में सहयोग की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें