फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Dham: जोरों पर पुर्ननिर्माण कार्य, चिनूक से 22 दिन में केदारनाथ पहुंचाई 100 टन निर्माण सामग्री

Tue, 22 Nov 2022 08:49 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

बीते एक नवंबर को चिनूक हेलीकॉप्टर नई दिल्ली से गौचर पहुंचा था। यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रतिदिन दो से तीन शटल में निर्माण सामग्री पहुंचाई जा रही है। भवन निर्माण सामग्री के साथ पोकलैंड, जेसीबी सहित अन्य कई मशीनें केदारनाथ पहुंचाई जानी है।
विज्ञापन
केदारनाथ पहुंचा चिनूक - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना का चिनूक हेलीकॉप्टर 22 दिन में केदारनाथ में 100 टन से अधिक निर्माण सामग्री पहुंचा चुका है। गौचर हवाई पट्टी से हेलीकॉप्टर प्रतिदिन दो से तीन शटल कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार अभी तक 200 टन से अधिक निर्माण सामग्री और पहुंचाई जानी है जिसके लिए चिनूक आगामी दिसंबर तक सेवाएं देता रहेगा। 

विज्ञापन


बीते एक नवंबर को चिनूक हेलीकॉप्टर नई दिल्ली से गौचर पहुंचा था। यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रतिदिन दो से तीन शटल में निर्माण सामग्री पहुंचाई जा रही है। भवन निर्माण सामग्री के साथ पोकलैंड, जेसीबी सहित अन्य कई मशीनें केदारनाथ पहुंचाई जानी है।

Tehri: सीएम धामी की घोषणा, कैंपटी जल्द बनेगी नगर पंचायत, मेले को देंगे दो लाख रुपये का अनुदान
विज्ञापन


जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि केदारनाथ में बीते वर्ष नवंबर से दूसरे चरण के पुनर्निर्माण कार्य चल रहे हैं जिसमें इस वर्ष वाटर एटीएम, यात्रा कंट्रोल एंड कमांड सेंटर, यात्री सुविधा केंद्र, रेन सेल्टर, मंदाकिनी नदी किनारे दुकानों का निर्माण सहित दस कार्य पूरे होने हैं।
विज्ञापन


दूसरे चरण में ज्यादातर भवन निर्माण से जुड़ा कार्य है जिसके लिए जरूरी सामग्री चिनूक हेलीकॉप्टर से धाम पहुंचाई जा रही है। अभी 200 टन से और अधिक निर्माण सामग्री केदारनाथ पहुंचाई जानी है। दूसरे चरण के सभी कार्य दिसंबर 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें