फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath By Election: चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, 1200 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात, 130 बूथों पर तीसरी आंख की नजर

Tue, 19 Nov 2024 04:09 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

Kedarnath By Election 2024: पुलिस के साथ ही होमगार्ड और सीएपीएफ की भी तैनाती की गई है। कहा कि शांतिप्रिय तरीके से प्रचार हुआ है। पोलिंग पार्टियां आज रवाना हो गई हैं।
विज्ञापन
अक्षय प्रह्लाद कोंडे, एसपी रुद्रप्रयाग - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बुधवार को केदारनाथ विधानसभा का उपचुनाव होना है। इसे लेकर पुलिस की तरफ से तैयारियां भी तेज हो गई हैं। एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि 1200 से भी अधिक पुलिसकर्मी इसमें लगे हैं। होमगार्ड और सीएपीएफ की भी तैनाती की गई है। कहा कि शांतिप्रिय तरीके से प्रचार हुआ है। पोलिंग पार्टियां आज रवाना हो गई हैं।

विज्ञापन


Kedarnath By-Election:  अलग-अलग गुटों में बंटी कांग्रेस ने प्रचार में एकजुटता से किए वार, अब नतीजे का इंतजार
 

विज्ञापन

केदारनाथ उपचुनाव में 130 बूथों पर रहेगी तीसरी आंख की नजर

केदारनाथ विस उपचुनाव में 130 बूथों पर तीसरी आंख की नजर रहेगी। पहली बार 75 फीसदी मतदान केंद्रों की निगरानी के लिए सीसीटीवी लगाए गए और वेबकास्टिंग हो रही है।

अब तक के चुनावों में विस के मतदान केंद्रों के सापेक्ष 50 फीसदी केंद्रों पर ही सीसीटीवी कैमरा लगाए जाते थे, लेकिन यह पहली बार है जब किसी विधानसभा के 75 फीसदी बूथों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जा रहे हैं। मंगलवार शाम तक 173 के सापेक्ष 130 केंद्रों में सीसीटीवी लगने के बाद क्रॉस चेक भी कर लिए गए हैं।

वहीं, निर्वाचन प्रक्रिया में इस्तेमाल हो रहीं 205 गाड़ियों में जीपीएस भी लगाया गया है। ताकि गाड़ियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। मुख्य निर्वाचन कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में वेबकास्टिंग एवं जीपीएस की मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। संबंधित नोडल अधिकारी इसकी पूरी निगरानी करेंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें