कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं, सभी नेता एकजुट
राष्ट्रीय महासचिव वेणुगोपाल ने कहा, दो दिन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिला व महानगर अध्यक्षों, अनुषांगिक संगठनों के साथ कई घंटों तक बैठक की। उन्होंने कहा,उत्तराखंड कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। भाजपा की ओर से कांग्रेस के खिलाफ दुष्प्रचार किया जाता है। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता एकजुट होकर चुनाव की लड़ाई लड़ रहे हैं और 2027 में कांग्रेस सत्ता में आएगी।
घोषणा पत्र बनाने को कमेटी हर वर्ग से लेगी राय
कांग्रेस पार्टी आगामी चुनाव के लिए घोषणा पत्र बनाने के लिए कमेटी का गठन करेगी, जो युवाओं, महिलाओं, पूर्व सैनिकों, किसानों, कर्मचारियों के साथ अन्य वर्ग के लोगों से बात कर उनकी राय लेगी। उन्होंने कहा कि लोगों की राय पर पार्टी श्रेष्ठ घोषणा पत्र तैयार करेगी।
कुछ ही दिन में घोषित होगी प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी
राष्ट्रीय महासचिव वेणुगोपाल ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन के सवाल पर कहा, कुछ ही दिन में पीसीसी की घोषणा कर दी जाएगी। माना जा रहा है कि नई दिल्ली जाने के बाद वेणुगोपाल दो-तीन के भीतर पीसीसी घोषित कर सकते हैं। लंबे समय पीसीसी की इंतजार हो रहा है।