फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: कांवड़ियों को लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली हादसे का शिकार, एक की मौत व 13 लोग घायल

Tue, 23 Jul 2019 07:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
हादसे में 15 लोग हुए घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर ओवर टेक करते वक्त कांवड़ियों से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। दुर्घटना में एक कांवडिए की मौत हो गई जबकि 13 घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए हरिद्वार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह लोग उत्तर प्रदेश के संभल से कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार आ रहे थे।   

विज्ञापन


 मंगलवार को कांवड़ लेने के लिए हजरत नगर गढ़ी तहसील संभल जिला संभल के कांवडिए ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार आ रहे थे। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर चिड़ियापुर वन डिपो गैंडीखाता के पास कांवड़ियों की ट्रैक्टर ट्राली ने आग चल रही ट्रैक्टर ट्राली को ओवर टेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रैक्टर ट्राली का अगला पहिया दूसरे ट्रैक्टर ट्राली के पिछले पहिये से टकरा गया और चालक ने नियंत्रण खो दिया। ट्रैक्टर ट्राली हाईवे के बीच में ही पलट गई। ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से चीख पुकार मच गई।

एकत्र हुए राहगीरों ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर एसओ दीपक कठैत, लालढांग चौकी इंचार्ज मनीष नेगी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राहगीरों की मदद से  सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा। एसओ दीपक कठैत ने बताया कि कांवड़िए ज्ञानी (18) पुत्र धान सिंह निवासी हजरत नगर गढी तहसील संभल जिला संभल उत्तर प्रदेश की ट्राली के नीचे दबने से मौत हो गई। घायलों में परमानंद, संजय, सोमपाल, कैलाश, नीरज, राखी, रामोतार, मनवीर, डेनी, प्रदीप, संदीप, अर्जुन और जसवंत घायल हो गए। उन्होंने बताया कि दुर्घटनास्थल से दूसरी ट्रैक्टर ट्राली में सवार कांवड़िए फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें