फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा: अब तक डेढ़ करोड़ शिव भक्तों ने भरा जल, पुलिस ने 41 कांवड़ियों की बचाई जान

Sat, 27 Jul 2019 09:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हरिद्वार कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने कांवड़ यात्रा में अब तक डेढ़ करोड़ शिवभक्तों के पहुंचने का दावा किया है। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात एसडीआरएफ और जल पुलिस ने 41 भक्तों को गंगा में डूबने से बचाया और अपनों से बिछड़े 616 लोगों को परिवार से मिलाने का काम किया। 

विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने कहा कि देवभूमि में आने वाले हर कांवड़िए की सुरक्षा को लेकर पुलिस वचनबद्ध है। यात्रा में अभी तक कुल 1.5 करोड़ भक्त गंगाजल भरकर गंतव्यों को प्रस्थान कर चुके हैं। 

इनमें से 20 लाख भक्तों ने नीलकंठ महादेव के दर्शन किए। कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार, ऋ षिकेश में नगर नियंत्रण कक्ष में खोया-पाया केंद्र बनाया गया है। मेले में भ्रमण के दौरान लोग अपनों से बिछुड़ रहे हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा हैं। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि व्यवस्था बनाने में शिव भक्तों को अहम योगदान मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें