फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा 2019: अखाड़ा परिषद ने दिया कांवड़ियों को आश्रम-धर्मशालाओं में मुफ्त ठहराने का प्रस्ताव

Tue, 09 Jul 2019 08:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
संतों और पुलिस की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं को लेकर मंगलवार को डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी और एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूडी ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, गंगा सभा, शांतिकुंज और व्यापार मंडल प्रतिनिधियों संग बैठक की।  हरियाणा, पंजाब, वेस्ट यूपी, दिल्ली आदि से आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित संख्या दो करोड़ आंकते हुए प्रशासन ने उनसे सुझाव मांगे। अखाड़ा परिषद प्रतिनिधियों ने कांवड़ियों को आश्रम और धर्मशालाओं में मुफ्त ठहराए जाने का सुझाव दिया। 

विज्ञापन


एडीएम ललित नारायण मिश्र ने 16 से 30 जुलाई के बीच अधिसंख्य श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई। कहा कि यात्रा प्रबंधन को सभी 16 प्रशासनिक विभागों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अलबत्ता अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि महाराज ने नगर निगम के पास मेले के दौरान सफाई व्यवस्था के लिए पर्याप्त संसाधन मैन पावर का मसला उठाया। कहा कि मानक के अनुसार प्रति 40 व्यक्ति एक सफाईकर्मी और प्रति 50 व्यक्ति एक सिपाही की व्यवस्था होनी चाहिए। लेकिन यह संभव नहीं लग रहा। कहा कि केवल सरकारी मशीनरी के व्यवस्था संभव नहीं। सभी का सहयोग लिया जाए।

निर्मोही अखाड़े के महंत रघुवीर दास ने भोलागिरी रोड़, बिड़ला घाट, कर्नाटक धर्मशाला तथा जूना अखाड़ा के आस-पास पसरी गंदगी और कूड़े की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। निर्मल अखाड़ा के महंत जगदीश शास्त्री ने बड़ा अखाड़ा कनखल के मुख्य द्वार के सामने अवैध पार्किंग तथा श्मशान घाट के सामने टूटे हुए नालों का मुददा उठाया। गंगासभा के अध्यक्ष प्रदीप झा और महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने कांवड़ यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए छोटे वाहनों की व्यवस्था करने की बात कही। 
विज्ञापन


बैठक में जूना अखाड़े के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमहंत केदारपुरी, सचिव श्रीमहंत महेश पुरी, आह्वान अखाड़े के श्रीमहंत शिवशंकर गिरि, महंत प्रेमदास, महंत कृष्णापुरी, महंत सतनाम सिंह, महंत गणेश गिरि के अलावा एडीएम भगवत मिश्रा, एसडीएम कुश्म चौहान, सीएमओ डॉ. प्रेमलाल, एसपी ट्रैफिक मंजूनाथ, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
 
11 जुलाई से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
कांवड़ मेला क्षेत्र में 11 जुलाई से वृहद अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा। एसएसपी जन्मेजय खंडूडी ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए मंसा देवी हिल बाईपास मार्ग को खोल दिया जाएगा। 

मोतीचूर, रायवाला में भी रुकें सभी ट्रेनें
रेलवे विभाग से भी कहा गया है कि  मेले के दौरान सभी ट्रेनें मोतीचूर और रायवाला स्टेशन पर भी रोके जाएं। इसके अलावा  निजी और सरकारी अस्पतालों में कांवड़ वार्ड बनाए जाने को कहा गया है। 

संत करेंगे कांवड़ियों से नशा त्याग की अपील
संत यात्रा के दौरान कांवडियों से नशा न करने, तेज गति से वाहन न चलाने,  तेज आवाज में डीजे न बजाने की अपील भी करेंगे। इस संबंध में उनसे एसएसपी जन्मेजय खंडूडी ने आग्रह किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें