विकासनगर स्थित एक निजी होटल में भारतीय वैश्य महासंघ की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में महासंघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। कौशल गुप्ता को प्रदेश महामंत्री और अंकित कंसल को पछवादून का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
शनिवार को बैठक में पहुंचे वैश्य महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि भारतीय वैश्य महासंघ समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी रूप से कार्य कर मानवता और सामाजिक रूप से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहा है।
कहा कि आगामी आठ जून को विवाह योग्य वैश्य युवक और युवतियों का आठवां परिचय सम्मेलन देहरादून में आयोजित किया जाएगा। अंकित कंसल ने कहा कि सभी वैश्य वर्गों को एक सूत्र में बांधना होगा। ताकि सामाजिक और राजनीतिक दोनों ही मोर्चों पर निर्णायक भूमिका में आ सकें।
उन्होंने कहा कि पछवादून कार्यकारिणी में संजय मित्तल, सुबोध गोयल, वैभव अग्रवाल और कपिल मंगल को महामंत्री नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी हिमकर गुप्ता को दी गई है। जबकि पंकज गोयल और रोहित गुप्ता को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा विधि सलाहकार अधिवक्ता विवेक गुप्ता को बनाया गया। अधिवक्ता वैभव अग्रवाल, और प्रियांक अग्रवाल को मंत्री पद से नवाजा गया है। युवा मोर्चा में महामंत्री पद पर अभिषेक गर्ग और शुभम अग्रवाल को नियुक्त किया गया। सचिन गोयल और हेमंत गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष देहरादून विनोद गोयल, महानगर कोषाध्यक्ष अजय गर्ग, संजय गुप्ता, आनंद कंसल, माणिक गोयल, गौरव गोयल, कपिल मंगल, मनीष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।