फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राम ने धनुष तोड़ कर किया सीता से स्वयंवर

विज्ञापन
विज्ञापन
भुड़पुर चांदनी चौक स्थित गौरा देवी मंदिर में चल रही राम कथा के छठे दिन कथा व्यास आचार्य अजय प्रकाश पोखरियाल ने कहा कि विश्वामित्र के साथ राम और लक्ष्मण जनकपुरी गए। जहां जनक ने सीता स्वयंवर में शर्त रखी कि जो धनुष को उठाएगा, सीता का विवाह उसी के साथ कर दिया जाएगा। कहा कि राम ने जनक की शर्त को पूरी करते हुए शिव धनुष को तोड़ दिया। जिस पर भगवान परशुराम क्रोधित हो जाते है। जिन्हें प्रभु श्री राम बड़ी ही शालीनता से शांत करते है। कथा में राम, सीता, और लक्ष्मण की सुंदर-सुंदर झांकियां भी प्रस्तुत की गई। इस मौके पर धीरेंद्र प्रकाश चमोली, अनूप नेगी, महावीर प्रसाद उनियाल, पुष्पा चौहान, गीता उपस्थित रहे।
विज्ञापन






Iघुसपैठ रोकने के लिए कानून बनें: मंचI

भारत रक्षा मंच के प्रांत कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। संगठन मंत्री आशीष वाजपेयी ने कहा देश और उत्तराखंड में लगातार बाहरी घुसपैठ हो रही है। यह चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि सरकार को शीघ्र ही घुसपैठ पर कठोर कानून बनाना होगा। इस मौके महामंत्री सुधीर काला, गुरुमेल सिंह राठौर, आशीष सिंह, सुंदर लाल, विनय कंडवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें