फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के राज में थम गया जौनसार का विकास: प्रीतम

विज्ञापन
विज्ञापन
I- त्यूणी में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
विज्ञापन

I

I
I

I- नशामुक्ति को लेकर पद यात्रा निकालने का लिया निर्णयI

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का त्यूणी में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा के शासन काल में जौनसार बावर जनजातीय क्षेत्र का विकास थम गया है।



उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खत्म कर दिए गए हैं। महंगाई चरम पर है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को जनमुद्दों से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। कहा कि कांग्रेस विकास की सोच रखती है। कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही पड़ोसी राज्य हिमाचल में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई। कहा कि नशामुक्ति को लेकर जौनसार बावर में जल्द पद यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह और ब्लॉक प्रमुख चकराता निधि राणा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष लायकराम, बलवीर चौहान, चतर सिंह, देव सिंह शाह, सदर स्याणा संतराम चौहान, पूरन सिंह, रिंकू पंवार, हरीश राजगुरू, मातबर चौहान आदि उपस्थित रहे।

गर्म कपड़े लपेटकर गुजरते लोग-संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें