फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद पर यहां के कश्मीरी कारोबारियों की है अलग राय, जानिए

Thu, 13 Jul 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मंगलौर
विज्ञापन
हमले के बाद अलर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन
कश्मीर में लगातार हो रही आतंकी घटनाओं से हर भारतवासी त्रस्त है, परेशान है। इसी कड़ी में जानिए, आतंकवाद पर हरिद्वार में रह रहे कश्मीरी कारोबारियों की क्या राय है...
विज्ञापन


हाल ही मे अमरनाथ यात्रा से लौटे नगर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में बतौर फार्मासिस्ट कार्यरत बलबीर गुसाईं ने बताया कि उन्होंने अपनी इस यात्रा के दौरान तमाम कश्मीरियों से बातचीत की। कारोबारियों को भी टटोला। सभी लोग कश्मीर में फैले आतंकवाद से बेहद दु:खी और त्रस्त है।

वह हरहाल में कश्मीर को आतंकवादियों से मुक्त देखना चाहते हैं। कश्मीर पर्यटन में विश्व में नंबर वन था। लेकिन अब यहां पर्यटक आने से डरते हैं। बस केवल अमरनाथ यात्रा ही रह गई है। जिससे कश्मीर के कारोबारियों और कश्मीरियों को अच्छा रोजगार मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां कश्मीरियों के लिए पाकिस्तान नफरत से ज्यादा कुछ नहीं

- फोटो : ANI
अमरनाथ यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों से कारोबार मिला मिलता है। टैक्सी चलाने वालो से लेकर ड्राई फ्रूट  बेचने वालो तक सब खुश नजर आये। कश्मीर के लोग आतंकवादियों को पसंद नहीं करते हैं।

पाकिस्तान से भी वी लोग नफरत करते हैं। वहां टैक्सी चलाने वाले रशिद ने उन्हें बताया कि लगभग एक साल से उसके पास कोई काम नहीं था। अमरनाथ यात्रा के जरिये उसे काम मिला है।

लाल चौक पर कपड़े की दुकान चलाने वाले कारोबारियों ने भी ऐसी ही बातें कही। 25 वीं बार अमरनाथ यात्रा पर गए डा. राजपाल सिंह ने बताया कि कश्मीर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। वहां किसी बात का डर नहीं लगता है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी पूरी तरह से मुस्तैद नजर आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें