फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विवि में देशविरोधी पोस्टर पर बड़ा खुलासा, कश्मीर के खाताधारक की पर्ची

Sat, 07 Jan 2017 01:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
garhwal university - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एचएनबी गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन में चस्पा की गई भारत विरोधी नारों की एटीएम पर्ची जम्मू-कश्मीर के किसी बैंक खाताधारक की है। एटीएम की सीसीटीवी फुटेज में खाताधारक युवक के साथ दो अन्य युवक भी दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


तीनों जम्मू-कश्मीर के हैं। हालांकि तीनों युवक विवि के किसी भी परिसर के छात्र नहीं हैं। पुलिस का मानना है कि तीनों युवक किसी कार्य से विवि के प्रशासनिक भवन में आए होंगे। गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन में चार जनवरी को भारत विरोधी नारों की पर्ची चस्पा मिली थी।

पुलिस ने देशद्रोह के आरोप में केस किया है दर्ज

police
गढ़वाल विवि के सुरक्षा अधिकारी हेम जोशी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने चार दिसंबर देर रात देशद्रोह के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस जांच में पता चला है कि जिस एटीएम पर्ची पर भारत विरोधी नारे लिखे गए थे। वह जम्मू-कश्मीर राज्य के किसी बैंक की है। खाताधारक भी जम्मू-कश्मीर का ही है।
विज्ञापन

पुलिस जल्द करेगी मामले का खुलासा

देशव‌िरोधी पोस्टर - फोटो : amar ujala
मामले की जांच कर रही पुलिस ने शुक्रवार देर शाम एटीएम सीसीटीवी फुटेज में तीन युवकों की पहचान की है, जिन्होंने इस एटीएम का प्रयोग किया है। इनमें खाताधारक युवक भी शामिल हैं।

पुलिस कहना है कि तीनों युवक गढ़वाल विवि के किसी भी परिसर के छात्र नहीं हैं, हो सकता है कि तीनों युवक गढ़वाल विवि से संबद्ध किसी संस्थान के छात्र हों और प्रशासनिक भवन में किसी कार्य से आए हों। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें