बृहस्पतिवार सुबह करीब 05 बजे राजकुमार का पुत्र अमित सब्जी लेकर घर पहुंचा और पड़ोस में रहने वाले अपने चाचा देवानंद व ठाकुर सिंह की मदद से राजकुमार और अलका को गंभीर हालत में रामनगर रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
सूचना पर आईटीआई थाना प्रभारी कुलदीप सिंह अधिकारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीमों ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फिलहाल पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नही हो सकी है।
राजकुमार की पत्नी फूलवती ने कॉलोनी के ही कुछ अराजक तत्वों और अपनी बेटी के ससुरालियों पर वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई है। फूलवती का कहना है कि उसके घर की गली के नुक्कड़ पर अक्सर 10-12 युवकों का जमावड़ा लगा रहता है जो नशा करने के आदी हैं।
उसने अपनी बेटी की शादी के लिए नगदी और जेवरात जमा किए थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण बेटी की शादी टालनी पड़ी। बड़ी बेटी ससुरालियों के उत्पीड़न के कारण उसके साथ रहती है। संभव है कि बेटी के ससुरालियों ने रंजिशन वारदात को अंजाम दिया हो। एसओ कुलदीप अधिकारी ने अस्पताल में भर्ती पिता-पुत्री से भी घटना की जानकारी जुटाई।