फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ 2026: देखो चांद आया...दिनभर के इंतजार के बाद हुआ दीदार, बारिश के बीच सुहागिनों ने खोला व्रत

Thu, 29 Oct 2026 09:26 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

चांद का इंतजार लंबा हुआ, लेकिन सुहागिनों की आस बनी रही। बारिश ने चंद्रोदय में देरी की तो घरों और सोसाइटियों में पूजा के बाद महिलाएं आसमान की ओर निहारती रहीं। चांद दिखने के बाद महिलाओं ने अर्घ्य देकर पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ व्रत खोला।
विज्ञापन
करवा चौथ 2026: देहरादून में चांद नजर आते ही सुहागिनों ने खोला व्रत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोलह शृंगार, हाथों में मेहंदी, पूजा की थाली और आंखों में चांद के दीदार की आस... करवा चौथ पर सुहागिनों का दिन कुछ इसी तरह बीता। पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखा। शाम को घरों और मंदिरों में पूजा-अर्चना कर करवा चौथ की कथा सुनी। इसके बाद सभी को चांद निकलने का इंतजार था, लेकिन बारिश ने इस इंतजार को और लंबा कर दिया। मौसम की वजह से तय समय पर चांद नहीं दिखा, फिर भी महिलाओं का उत्साह कम नहीं हुआ। चांद के दीदार के साथ ही महिलाओं ने परंपरा के अनुसार पूजा पूरी कर व्रत खोला।

देहरादून में डालनवाला, पटेलनगर, क्लेमेंटटाउन, कौलागढ़, करनपुर और माजरा समेत कई इलाकों में महिलाओं ने करवा चौथ का पर्व मनाया। घरों और मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ कथा सुनी गई। रेसकोर्स स्थित सिद्धार्थ सोसाइटी और ग्रीनसिटी सोसाइटी में भी महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजन किया। गीत-संगीत के बीच चांद का इंतजार किया गया। बारिश के कारण इंतजार लंबा हुआ, लेकिन महिलाओं ने पूरी श्रद्धा के साथ व्रत की परंपराएं निभाईं।

सोलह शृंगार कर चांद का इंतजार

मूलचंद एंक्लेव स्थित सीताराम मंदिर में याराना फेस्टिव क्लब की ओर से करवा चौथ का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक परिधानों और सोलह शृंगार के साथ शामिल हुईं। महिलाओं ने पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए पूजा-अर्चना की। क्लब की अध्यक्ष ममता राठी, निशा खुराना सिंह, संयोजक नेहा जिंदल और वंदना गुलाटी ने सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं। सुमन चड्ढा, मधु ध्यानी, रिचा कालरा और दीपा शर्मा सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जेल में छह महिला बंदियों ने रखा व्रत

हरिद्वार स्थित जिला कारागार रोशनाबाद में छह महिला बंदियों ने करवा चौथ का व्रत रखा और अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना की। जेल परिसर में ही उन्होंने व्रत खोला। जेल प्रशासन ने इसकी पुष्टि की। व्रत रखने वाली छह महिलाओं में चार के मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं, जबकि दो को अदालत दोषी ठहरा चुकी है। जेल प्रशासन के अनुसार, अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने करवा चौथ का व्रत नहीं रखा।

25वें करवा चौथ पर भी पहली बार जैसा उत्साह

देहरादून की विमला भारद्वाज के लिए इस बार का करवा चौथ खास रहा। शादी के बाद यह उनका 25वां करवा चौथ था, लेकिन पर्व को लेकर उनका उत्साह पहले जैसा ही रहा। उन्होंने बताया कि वह इस बार भी सोलह शृंगार करेंगी, हाथों में मेहंदी रचाएंगी और पारंपरिक अंदाज में पर्व मनाएंगी। उनके लिए करवा चौथ केवल व्रत नहीं, बल्कि वैवाहिक जीवन की यादों और साथ के सफर को संजोने का अवसर भी है।

महिलाओं के लिए लगाए मेहंदी कैंप

कैंट विधानसभा क्षेत्र के गोविंदगढ़, विजय पार्क समेत विभिन्न इलाकों में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर की ओर से महिलाओं के लिए मेहंदी कैंप लगाए गए। इनमें क्षेत्र की महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें