Karwa Chauth
इस व्रत को रखने वाली हर महिला को कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा न करने पर व्रत का सारा पुण्य खत्म हो जाता है। इस दिन महिलाओं को भूलकर भी काले वस्त्र धारण करने की गलती नहीं करनी चाहिए।इसके अलावा सफेद साड़ी पहनने से भी बचना चाहिए। काला रंग सुहागिन महिलाओं के लिए अशुभ फलदायी माना जाता है। इस दिन चाकू और कैंची का प्रयोग न करें। किसी की निंदा न करें। श्रंगार करते समय अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए कामना करें। इसके अलावा पति के अलावा किसी का चिंतन किसी भी स्थिति में मत करें।