फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी में उमड़ी कार्तिक पूर्णिमा स्नान की भीड़

Sat, 16 Nov 2013 09:02 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। विभिन्न राज्यों से यात्री हरिद्वार पहुंचने शुरू हो गए हैं। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का रेला उमड़ने लगा है, वहीं रोडवेज प्रशासन की ओर से यात्रियों की भीड़ आने की संभावना के मद्देनजर मुरादाबाद और दिल्ली मार्ग पर अतिरिक्त बसें भेजी गई हैं।
विज्ञापन


भारी संख्या में पहुंचे लोग
शनिवार को कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से यात्री तीर्थनगरी पहुंचे। खासकर राजस्थान, यूपी और हरियाणा से भारी संख्या में यात्री पहुंचे। रोडवेज प्रशासन की ओर से कार्तिक पूर्णिमा पर भीड़ बढ़ने पर ऋषिकेश, रुड़की और देहरादून डिपो को अपनी लंबी दूरी की गाड़ियों को रद कर कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के दिन तैयार रखने को कहा गया है।

रेलवे प्रशासन की ओर से इस बार कोई अतिरिक्त ट्रेन लगाने का इंतजाम नहीं किया गया। बता दें कि हर बार कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के दिन यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर हरिद्वार रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन चलाई जाती थी।
विज्ञापन


स्नान इंतजाम के लिए पुलिस ने कसी कमर
कार्तिक स्नान की तैयारियों को लेकर पुलिस अधिकारियों की ब्रीफिंग हुई। एसएसपी ने स्नान के दौरान व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने और विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। शनिवार को ऋषिकुल कालेज के मालवीय सभागार में रविवार को कार्तिक स्नान में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान आवश्यक निर्देश दिए।

सतर्क रहे जल पुलिस
एसएसपी ने जल पुलिस को सभी घाटों पर तैनात करने के निर्देश दिए। साथ ही डूबते हुए श्रद्धालुओं को बचाने के लिए सभी उपकरण दुरुस्त रखने व स्नान के समय में घाटों के आसपास बोट तैयार रखने के निर्देश दिए। साथ ही घाट के पास, गंगा के किनारे व पुलों पर अधिक समय से खड़े व्यक्ति से पूछताछ की जाने और वहां से हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें