वहीं विधायक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बीते सात अप्रैल को विधानसभा की समीक्षा बैठक में यह मामला रखा गया। इसके बाद शासन ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है। आगामी तीन माह में सिमली बेस अस्पताल का शासनादेश जारी कर दिया जाएगा। हालांकि बाद में लोगों की मांग पर तीन माह के बजाए 15 अगस्त की तिथि नियत की गई।
कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
महापंचायत में समिति का विस्तार करते हुए नरेंद्र तोपाल शास्त्री, जस्यारा की प्रधान पुष्पा जुयाल और छांतोली ममंद अध्यक्ष सुनीता देवी को पदेन उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष एसपी बहुगुणा, सचिव प्रकाश सेमवाल, हेमंत टकोला, बीएन डिमरी, पृथ्वी सिंह, उमेश खंडूड़ी आदि मौजूद थे।