एक हादसे में कर्णप्रयाग से बसपा प्रत्याशी कुलदीप कनवासी की मौत हो गई है। इस कारण उत्तराखंड कर्णप्रयाग विधानसभा सीट का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। चमोली जिले के गौचर से कर्णप्रयाग की ओर जाती हुई एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कर्णप्रयाग से बसपा प्रत्याशी कुलदीप कनवासी की मौत हो गई।
विज्ञापन
खुद कार चला रहे थे कुलदीप
2 of 5
kuldeep
- फोटो : file photo
हादसे में दो लोग घायल हो गए। बताया गया कि रविवार रात को बसपा प्रत्याशी दो अन्य लोगों के साथ कर्णप्रयाग से अपने घर गौचर जा रहे थे। जहां चटवापीपल के पास उनकी कार खाई में जा गिरी। हादसे में एक की मौत और दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
3 of 5
accident
कुलदीप कुलदीप कनवासी की मौत हो गई, जबकि शशांक नथवाल (26) निवासी गौचर और मनीष कुमार (29) घायल हो गए।
4 of 5
accident
सूचना पर स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू कार्य किया और घायलों को आपातकालीन 108 से अस्पताल पहुंचाया।