फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्राओं को दिया कराटे का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। राजकीय इंटर कॉलेज बाढ़वाला में छात्राओं को आत्मरक्षा कौशल योजना के तहत कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार को छात्राओं ने आपस में कराटे कर हुनर का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य शैलेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि छात्राओं को आत्मरक्षा कौशल योजना के तहत कराटे के गुर सिखाए जा रहे हैं। ग्रामीण छात्राओं को प्रशिक्षित कर उनमें आत्मविश्वास का संचार करना प्रशिक्षण का उद्देश्य है। कहा कि तीन माह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में छात्राओं को कराटे की अलग-अलग विधाओं के गुर सिखाए जाएंगे। छात्राओं को अपनी आत्मरक्षा लिए कराटे को जिंदगी में अहम हिस्सा बनाना चाहिए। जिन छात्राओं को यह कला आती है, वह मुश्किल समय में अपनी रक्षा स्वयं कर सकती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें