फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karanprayag News: गुनाड़ गांव का खतरनाक रास्ता... जान जोखिम में डाल बल्लियों से आवाजाही कर रहे ग्रामीण

Sat, 13 Dec 2025 01:14 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)

सार

गुनाड़ गांव का खतरनाक रास्ता ग्रामीण हर दिन पार कर रहे हैं। चार माह से ग्रामीण इन्हीं बल्लियों के सहारे आवागमन कर रहे हैं। खड़ी चट्टान और बल्लियों की वजह से यहां दुर्घटनाओं की आशंका बनी है।
विज्ञापन
बल्लियों से आवाजाही - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकासखंड के सेरागाड़ ग्राम पंचायत के गुनाड़ गांव को जाने वाला रास्ता बीते जुलाई माह से क्षतिग्रस्त पड़ा है। गांव तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों ने रास्ते पर बल्लियां लगाई हुई हैं। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इन बल्लियों से आवाजाही करने में दुर्घटनाओं की आशंका बनी है। रास्ता वन क्षेत्र में आने से इसके मरम्मत की जिम्मेदारी वन विभाग की है।

विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदकिशोर थपलियाल, प्रधान नीरज रतूड़ी ने बताया कि चार माह से ग्रामीण इन्हीं बल्लियों के सहारे आवागमन कर रहे हैं। खड़ी चट्टान और बल्लियों की वजह से यहां दुर्घटनाओं की आशंका बनी है।

ये भी पढ़ें...Chamoli: बर्फबारी के बाद हिमस्खलन पर कैमरों से रहेगी नजर, रैणी आपदा से लिया कंपनी ने सबक, नियमित होगी निगरानी
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि कई बार शिकायती पत्र सहित अधिकारियों से रास्ते की मरम्मत की मांग की गई लेकिन निर्माण अभी तक नहीं हुआ। वहीं पश्चिमी पिंडर रेंज के रेंजर अखिलेश भट्ट ने बताया कि गुनाड़ के क्षतिग्रस्त रास्ते की मरम्मत के लिए इस्टीमेट तैयार कर डिवीजन को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलने पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें