फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: विशेष कांवड़ लेकर लौट रहे युवक को मारी गोली, गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग लेकर था निकला

Mon, 01 Jun 2026 01:12 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

ग्रेटर नोएडा निवासी अजय अपने साथियों के साथ गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर 221 लीटर गंगाजल की विशेष कांवड़ लेकर हरिद्वार से नोएडा जा रहा था। देर रात होने पर उनका दल हाईवे किनारे विश्राम के लिए रुक गया। पुल पर मौजूद कुछ युवकों की इसी दौरान कांवड़ियों से कहासुनी हो गई। एक युवक ने अजय पर फायर झोंक दिया। गोली उसके कंधे में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनखल क्षेत्र में गंगाजल लेकर ग्रेटर नोएडा लौट रहे एक कांवड़ यात्री को अज्ञात युवकों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके से एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन




घटना रविवार देर रात गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के निकट हाईवे किनारे हुई। पुलिस के अनुसार ग्रेटर नोएडा निवासी अजय अपने साथियों के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल लौट रहा था। देर रात होने पर उनका दल हाईवे किनारे विश्राम के लिए रुक गया।
विज्ञापन


इसी दौरान हाईवे के ऊपर बने पुल पर मौजूद कुछ युवकों और कांवड़ियों के बीच कहासुनी हो गई। पुल पर मौजूद युवक शोर-शराबा कर रहे थे। कांवड़ियों ने उन्हें शांत रहने को कहा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ देर बाद युवक नीचे आए और कांवड़ियों के पास पहुंच गए। इसी दौरान एक युवक ने अजय पर फायर झोंक दिया। गोली उसके कंधे में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर लेकर निकला था
गोली चलने की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया।


बताया गया है कि अजय जिस दल के साथ यात्रा कर रहा था, वह गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर 221 लीटर गंगाजल की विशेष कांवड़ लेकर हरिद्वार से नोएडा जा रहा था। दल में करीब दस सदस्य शामिल थे और उन्हें लगभग 240 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी करनी थी।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: इंतजार, कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी पर कब लगेगी हाईकमान की मुहर, घोषणा के लिए तारीख पर तारीख

वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। हालांकि जल्दबाजी में वे अपनी एक बुलेट मोटरसाइकिल वहीं छोड़ गए, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, कनखल कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत और एसएसआई अनुज सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कांवड़ियों से जानकारी जुटाई और क्षेत्र में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। एसएसआई अनुज सिंह ने बताया कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Haridwar: कनखल से गंगाजल लेकर ग्रेटर नोएडा लौट रहे युवक को मारी गोली, गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर विशेष कांवड़ लेकर हरिद्वार से नोएडा जा था जा रहा
Next
AU ऐप में पढ़ें