कांवड़ यात्रा अब शुरू होने वाली है। ऐसे में उत्तराखंड पुलिस ने भी तैयारी शुरू कर दी है। आज ऋषिकेश में उत्तराखंड के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) डॉ. वी. मुरुगेसन ने विवेकानंद ऑडिटोरियम में देहरादून, टिहरी गढ़वाल और पौड़ी गढ़वाल जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में यात्रा की तैयारियों को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।