फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: आरोपी प्रमोद नौटियाल पर कसा शिकंजा, कल से चार दिन पुलिस रिमांड में रहेगा

Mon, 27 Jul 2026 06:05 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)

सार

पुलिस ने आरोपी से गहन पूछताछ, साक्ष्यों के सत्यापन और संभावित बरामदगी के लिए कस्टडी रिमांड की अनुमति मांगी थी, जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर 28 से 31 जुलाई तक की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा प्रकरण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे में हेराफेरी के मामले में पुलिस को मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल की चार दिन की कस्टडी रिमांड मिल गई है। इससे पहले पुलिस की ओर से रिमांड के लिए किए गए तीन आवेदन अदालत ने खारिज कर दिए थे।

विज्ञापन


न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योतिर्मठ हिना कौसर की अदालत में पुलिस ने आरोपी से गहन पूछताछ, साक्ष्यों के सत्यापन और संभावित बरामदगी के लिए कस्टडी रिमांड की अनुमति मांगी थी, जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर 28 से 31 जुलाई तक की अनुमति दे दी है। पुलिस मंगलवार को आरोपी को पूछताछ के लिए बदरीनाथ थाना या देहरादून ले जा सकती है। अधिकारियों का कहना है कि रिमांड अवधि के दौरान मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर पूछताछ की जाएगी और चढ़ावे की रकम व अन्य साक्ष्यों की बरामदगी का प्रयास किया जाएगा।

अब तक की जांच में पुलिस केवल शालिग्राम की एक मूर्ति ही बरामद की जा सकी है। वहीं सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कथित तौर पर नोटों की गड्डियां ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन फुटेज के आधार पर आरोपी से पूछताछ को आगे बढ़ाया जाएगा और मामले के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जाएगी।
विज्ञापन


बदरीनाथ दान चोरी: नोट गिनता दिखा साधु, अब सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी; शीशे की दीवार और मजबूत जाली लगाई

विज्ञापन

गणना कक्ष की निगरानी बढाई

बदरीनाथ धाम में चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण के बाद चढ़ावा गणना व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने गणना कक्ष में व्यापक बदलाव किए हैं।

गणना कक्ष में मंदिर परिसर की ओर शीशे की दीवार बनाई गई है, जबकि ऊपरी हिस्से में करीब तीन फीट ऊंची मजबूत जाली लगाई गई है। पूरे कक्ष में पांच सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे चढ़ावे की गणना के दौरान होने वाली हर गतिविधि की निगरानी और रिकॉर्डिंग सुनिश्चित हो सके।

उधर, पुलिस की ओर से गठित जांच समिति चढ़ावे से जुड़े अभिलेखों का विशेषज्ञों से परीक्षण करा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शासन के निर्देश पर मंडलायुक्त की अध्यक्षता में गठित जांच समिति भी समानांतर रूप से मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया जा रहा है और संदिग्ध गतिविधियों वाले कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें