फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra: दून शहर में नहीं घुसेंगे कांवड़ियों के वाहन, जाम से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस का नया प्लान लागू

Mon, 27 Jul 2026 07:24 AM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

कांवड़ यात्रा के दौरान देहरादून में सुचारु यातायात बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक तैयारी की है। स्कूल खुलने, बारिश से प्रभावित सड़कों और बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए प्रशासन ने कांवड़ियों के वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं, ताकि शहरवासियों को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
कांवड़ (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ यात्रा के दौरान देहरादून शहर को जाम से बचाने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। कांवड़ियों के वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। पांवटा साहिब की ओर से आने वाले कांवड़ वाहनों को धर्मावाला से ही डायवर्ट किया जाएगा, जबकि दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे के रास्ते आने वाले वाहनों को भी यू-टर्न कराने की तैयारी है।

दरअसल, शहर में स्कूल खुल चुके हैं और छुट्टी के समय जाम लगने की समस्या गंभीर है। इसके साथ ही बारिश के कारण शहर की कई सड़कों की हालत खराब है। इस कारण भी जाम लग रहा है। ऐसे में यदि कांवड़ यात्रियों के वाहन भी शहर में प्रवेश करते हैं तो जाम की समस्या और गंभीर हो जाएगी। इसलिए पुलिस ने पहले ही रणनीति तैयार कर ली है।

आवाजाही प्रभावित न हो, इसके लिए प्लान तैयार

विज्ञापन

यातायात पुलिस के अनुसार कांवड़ यात्रियों के लिए निर्धारित मार्गों में दिशा सूचक लगाया जाएगा। पांवटा साहिब की ओर से आने वाले वाहनों को धर्मावाला से ही वैकल्पिक मार्ग पर भेजा जाएगा। वहीं दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे के जरिए आने वाले कांवड़ वाहनों को भी शहर की सीमा से पहले ही वापस मोड़ा जाएगा, ताकि मुख्य मार्गों पर दबाव कम रहे।

यात्रा के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों और चेक पोस्टों के अलावा देहरादून की सीमाओं पर स्थित पुलिस चौकियों और बैरियरों पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। पुलिसकर्मी हर आने-जाने वाले कांवड़ वाहन की निगरानी करेंगे और निर्धारित रूट प्लान का पालन कराएंगे। ट्रैफिक पुलिस, स्थानीय पुलिस और अन्य विभागों के बीच समन्वय बनाकर पूरे अभियान की निगरानी की जाएगी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मानसून में आएगी तेजी, देहरादून के अलावा नैनीताल और बागेश्वर में अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

एसपी ट्रैफिक जितेंद्र चौधरी ने कहा कि इस व्यवस्था का उद्देश्य कांवड़ यात्रा को सुचारु बनाए रखने के साथ-साथ आम नागरिकों को अनावश्यक जाम से राहत देना है। विशेषकर स्कूल जाने वाले बच्चों, कार्यालय आने-जाने वाले लोगों और आपातकालीन सेवाओं के वाहनों की आवाजाही प्रभावित न हो, इसके लिए प्लान तैयार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें