फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra: अब पांच दिन डाक कांवड़ यात्रियों से गुलजार होगा बैरागी कैंप; पंचक खत्म होते ही बढ़ेंगे श्रद्धालु

Mon, 03 Aug 2026 10:35 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

बैरागी कैंप हर साल डाक कांवड़ यात्रियों के लिए सबसे अहम पड़ावों में शामिल रहता है। जलाभिषेक से करीब पांच दिन पहले यहां हजारों डाक कांवड़िए अपने वाहनों के साथ पहुंचते हैं।
विज्ञापन
हरिद्वर में कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ मेले के शुरुआती दिनों में अपेक्षाकृत शांत रहा कनखल का बैरागी कैंप अब डाक कांवड़ यात्रियों की आमद के साथ पूरी तरह आबाद होने की तैयारी में है। चार अगस्त को पंचक समाप्त होते ही डाक कांवड़ यात्रियों के बड़े जत्थे हरिद्वार पहुंचने शुरू हो जाएंगे। इसे देखते हुए प्रशासन ने बैरागी कैंप की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। अगले कुछ दिनों में पूरा क्षेत्र वाहनों, शिवभक्तों और अस्थायी बाजारों की चहल-पहल से गुलजार नजर आएगा।

विज्ञापन


बैरागी कैंप हर साल डाक कांवड़ यात्रियों के लिए सबसे अहम पड़ावों में शामिल रहता है। जलाभिषेक से करीब पांच दिन पहले यहां हजारों डाक कांवड़िए अपने वाहनों के साथ पहुंचते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्किंग स्थलों को तैयार कर लिया गया है। पुलिस ने पार्किंग और निकासी मार्गों पर बैरिकेडिंग कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने की कवायद शुरू कर दी है।

कैंप क्षेत्र में अस्थायी दुकानों और शिविरों का निर्माण भी तेज हो गया है। पूजा सामग्री, खाने-पीने की वस्तुओं और अन्य जरूरत के सामान की दुकानें सजने लगी हैं। रात के समय श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रकाश व्यवस्था भी दुरुस्त कर ली गई है।
विज्ञापन


शिवभक्ति का महाकुंभ: हरिद्वार से 1.09 करोड़ से ज्यादा ने उठाया जल,तस्वीरों में देखिए आस्था का अद्भुत नजारा
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पुलिस लक्सर-जगजीतपुर की ओर से आने वाले डाक कांवड़ वाहनों को बैरागी कैंप में पार्क कराने के बाद शंकराचार्य चौक और सिंहद्वार मार्ग से आगे रवाना करने की योजना पर काम कर रही है। आने वाले दो-तीन दिनों में डाक कांवड़ियों की संख्या तेजी से बढ़ने की संभावना है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि डाक कांवड़ के वाहनों के लिए योजना बना ली गई है। बैरागी कैंप में सभी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम कर लिए गए हैं।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें