फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra 2025: कांवड़िए के वेश में हर हरकत पर नजर रखेगी पुलिस, अर्द्धसैनिक बल भी संभालेंगे मोर्चा

Wed, 25 Jun 2025 11:19 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

पांच टीमें बम निरोधक दस्ता और पांच टीमें डॉग स्क्वायड (श्वान दल) की भी मांग केंद्र सरकार से की गई है। आगामी 10 जुलाई से श्रावण कांवड़ मेले की शुरुआत होने जा रही है।
 
विज्ञापन
हरिद्वर में कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ मेले में पुलिसकर्मियों को कांवड़िए के वेश में भी तैनात किया जाएगा। ताकि, वहां होने वाली हर हरकत पर नजर रखी जा सके। इसके अलावा इस बार अर्द्धसैनिक बलों को भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए 20 कंपनी फोर्स की मांग केंद्र सरकार से की गई है। इसके अलावा पांच टीमें बम निरोधक दस्ता और पांच टीमें डॉग स्क्वायड (श्वान दल) की भी मांग केंद्र सरकार से की गई है। आगामी 10 जुलाई से श्रावण कांवड़ मेले की शुरुआत होने जा रही है।

इसके लिए पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जल्द ही पड़ोसी राज्यों के पुलिस अफसरों के साथ भी बैठक होने वाली है। इसमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा आदि राज्य के अधिकारी शामिल रहेंगे। कांवड़ मेले को इस बार जोन और सेक्टर में बांटा जाएगा।
विज्ञापन


Kanwar Yatra: डीजीपी के निर्देश, उत्तराखंड के संवेदनशील क्षेत्रों में मांस-मदिरा की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध

विज्ञापन

बता दें कि पिछले साल चार करोड़ के आसपास कांवड़ यात्री हरिद्वार से जल लेकर अपने क्षेत्र के शिवालयों के लिए गए थे। इस बार भी संख्या इसके आसपास या इससे अधिक होने की संभावना जताई जा रही है। इसी के हिसाब से तैयारियां की जा रही हैं। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए हरिद्वार पुलिस को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। घाटों पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए जाएंगे। इसके अलावा नहर पटरी को साफ सुथरा कर वहां पर प्रकाश और सुरक्षा की व्यवस्था की जा रही है।

कांवड़ मेले के मद्देनजर इंटेलीजेंस को सक्रिय कर दिया है। इसके अलावा इस बार बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को सादे वस्त्रों में तैनात किया जाएगा। ताकि, हर प्रकार की गतिविधि पर नजर रखी जा सके। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने के लिए अर्द्धसैनिक बलों की मांग भी केंद्र सरकार से की गई है। जल्द ही ये बल उत्तराखंड पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें