फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra: देहरादून से जाने वाले वाहनों के लिए आज से डायवर्ट रहेंगे कई रूट, पहले पढ़ लें ये एडवाइजरी

Fri, 11 Jul 2025 01:00 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Kanwar Yatra 2025: आज से कई रूटों को डायवर्ट किया गया है। दिल्ली जाने वाले वाहन आईएसबीटी से छुटमलपुर–देवबंद–रामपुर तिराहा और मेरठ होकर जाएंगे।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ यात्रा के दौरान 11 से 23 जुलाई तक देहरादून से दिल्ली, हरिद्वार, सहारनपुर, हल्द्वानी, पौड़ी, टिहरी और यमुनोत्री जाने के लिए रूट निर्धारित किए गए हैं। ऐसे में कई रूटों को डायवर्ट किया गया है।

विज्ञापन


Kanwar Yatra: 16 सुपर जोन, 37 जोन और 134 सेक्टरों में बंटा हरिद्वार, चार हजार पुलिस-अर्द्धसैनिक बल तैनात

कावड़ के दौरान 19 जुलाई तक देहरादून से ऐसे जाएंगे वाहन

  • दिल्ली जाने वाले वाहन आईएसबीटी से छुटमलपुर–देवबंद–रामपुर तिराहा और मेरठ होकर जाएंगे।
  • हरिद्वार जाने वाले वाहन रिस्पना पुल से जोगीवाला और नेपाली फार्म होकर जाएंगे
  • सहारनपुर जाने वाले वाहन छुटमलपुर होकर जाएंगे।
  • हल्द्वानी, नैनीताल, कुमाऊं जाने वाले वाहन रिस्पना-जोगीवाला–नेपाली फार्म–हरिद्वार और नजीबाबाद होकर जाएंंगे।
  • पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली जाने वाले वाहन रिस्पना पुल से–जोगीवाला–भानियावाला–रानीपोखरी–ऋषिकेश–भद्रकाली–तपोवन–व्यासी और श्रीनगर होकर जाएंगे।
  • टिहरी, उत्तरकाशी जाने वाले वाहन मसूरी, सुआखोली, धनोल्टी और चंबा होकर जाएंगे।
  • यमुनोत्री, गंगोत्री जाने वाले वाहन शिमला बाईपास से धूलकोट-विकासनगर-नैनबाग–नौगांव और बड़कोट होकर जाएंगे।
विज्ञापन

डाक कांवड के दौरान 20 से 23 जुलाई तक ऐसे जाएंगे वाहन

  • देहरादून से दिल्ली जाने वाले वाहन आईएसबीटी से छुटमलपुर–सहारनपुर–शामली और बागपत होकर जाएंगे। या छुटमलपुर–सहारनपुर–सरसावा–करनाल और सोनीपत होकर जा सकेंगे।
  • हरिद्वार जाने वाले वाहन रिस्पना से जोगीवाला और नेपाली फार्म होकर जाएंगे।
  • सहारनपुर जाने वाले वाहन आईएसबीटी और छुटमलपुर होकर जाएंगे।
  • हल्द्वानी, नैनीताल, कुमाऊं के अन्य जनपदों में जाने वाले वाहन रिस्पना से जोगीवाला–भानियावाला तिराहा–रानीपोखरी–मनि इच्छा मंदिर तिराहा–गुजराड़ा मार्ग से नरेंद्रनगर–पुरानी टिहरी रोड–टिहरी डेम-टिपरी-जाखणीधार-पोखाल-दुगड्डा से मलेथा-श्रीनगर और कर्णप्रयाग होकर जाएंगे। या पौडी-सतपुली-कोटद्वार और नजीबाबाद से जा सकेंगे।
  • टिहरी, उत्तरकाशी जाने वाले वाहन मसूरी–सुआखोली, धनोल्टी और चंबा होकर जाएंगे।
  • यमुनोत्री, गंगोत्री जाने वाले वाहन शिमला बाईपास से धूलकोट-विकासनगर-नैनबाग-नौगांव और बड़कोट होकर जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें