फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: गंगा जल भरने आ रहे कांवड़िए की वाहन की टक्कर से मौत, हंगामा करते कांवड़ियों को पुलिस ने कराया शांत

Mon, 18 Jul 2022 12:09 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

श्यामपुर कांगड़ी के पास कांवड़िया अपनी मोटरसाइकिल साइड में खड़ी कर आराम करने लगा। इसी बीच पीछे से आए मैक्स वाहन ने प्रकाश को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार गंगा जल भरने आ रहे कावड़िए को श्यामपुर कांगड़ी में वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कांवड़ियों को समझाया। इसके बाद कांवड़ियों ने हंगामा नहीं किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह जब बड़ा नंगला अमरोहा से प्रकाश अपने साथी सुधीर और एक अन्य के साथ बाइक से हरिद्वार गंगा जल भरने आ रहे था। तभी श्यामपुर कांगड़ी के पास वह अपनी मोटरसाइकिल साइड में खड़ी कर आराम करने लगा। इसी बीच पीछे से आए मैक्स वाहन ने प्रकाश को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें...Presidential Election 2022:  देहरादून विधानसभा में वोटिंग जारी, सीएम धामी ने डाला वोट, 59 विधायक कर चुके मतदान
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन चालक मौके से भाग निकला। कांवड़ियों ने इसको लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कावड़ियों को शांत कराया। इसके बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। श्यामपुर थानाध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें