फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार को हटेंगे पंचक, रफ्तार पकड़ेगी कांवड़ यात्रा

Thu, 02 Aug 2018 08:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
kanwar yatra 2018
विज्ञापन

पांच दिनों के पंचक आज शुक्रवार को दोपहर 2.25 बजे समाप्त हो जाएंगे। पंचक खत्म होते ही कांवड़ यात्रा जोर पकड़ लेगी और हर रोज लाखों श्रद्धालु कांवड़ लेने आएंगे।

विज्ञापन


कांवड़ यात्रा का अंतिम सप्ताह शुक्रवार को प्रारंभ हो जाएगा। अब प्रतिदिन लाखों की संख्या में कांवड़िए धर्मनगरी आएंगे और इतनी ही संख्या में वापसी होगी। पांच दिन पूर्व 29 जुलाई को लगे पंचकों ने कांवड़ यात्रा पर थोड़ा विराम लगा दिया था। यह बाधा अब शुक्रवार को समाप्त हो जाएगी। गंगा जल भरने के लिए अकेले दिल्ली से ही बड़ी संख्या में कांवडिए हरिद्वार पहुंच गए।

उत्तर प्रदेश के बरेली, आगरा और मेरठ मंडलों से भी कांवड़ियों का आगमन शुरू हो गया है। ये कांवड़िए गंगा जल पंचक हटने के बाद भरेंगे। दूसरी तरफ हरियाणा और पंजाब से आने वाले कांवड़ियों की संख्या बढ़ गई है। भीड़ बढ़ने से हरकी पैडी से सटी धर्मशालाएं, आश्रम, लॉज और होटल पैक हो गए हैं। अब कांवड़ियों ने भूपतवाला, सप्तसरोवर और कनखल की ओर फैलना शुरू कर दिया है। रोडी बेलवाला मैदान भी पैक नजर आया। सायंकाल कांवड़ बाजार में कांवड़ियों को उस समय परेशानियों का सामना करना पड़ा, जब अचानक तेज वर्षा शुरू हो गई।   
विज्ञापन


आज से बढ़ जाएगी धर्मनगरी में कांवड़ियों की भीड़
शुक्रवार को पंचक खत्म होते ही धर्मनगरी में कांवड़ियों  की भीड़ बढ़ जाएगी। पंचक के चलते अब तक कांवडियों की संख्या अपेक्षाकृत कम थी। अब डाक कांवड़िए भी समय से पहले ही पहुंचने लगे हैं। बृहस्पतिवार को भी कांवड़ियों की संख्या में भारी इजाफा देखा गया। कई कांवड़ियों ने पंचक हटने से पहले ही हरिद्वार में डेरा डाल लिया। प्रशासन भी कांवड़ियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रही है।  

28 जुलाई से धर्मनगरी भगवा रंग में रंगी हुई है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, हरियाणा से भारी संख्या में कांवड़िए हरिद्वार आ रहे हैं। पंचक लगने के बाद कांवडिय़ों की संख्या में थोड़ी कमी आई थी, लेकिन वाहनों पर डीजे बजाने का सिलसिला कांवड़ियों ने  31 जुलाई से ही शुरू कर दिया था। इसी बीच समय से पहले ही कई डाक कांवड़िए भी हरिद्वार आने लगे।

कांवड़ियों के लिए विभिन्न शिविरों और रोड़ीबेलवाला के समीप भी व्यवस्था की गई। भीड़ बढ़ते ही ट्रैफिक प्लान भी लागू किया जा सकता है। इससे रोडवेज बसों की दूरी के साथ ही किराया भी बढ़ जाएगा। बृहस्पतिवार को भी हरिद्वार में अन्य दिनों की अपेक्षा कांवड़ियों की संख्या में भारी वृद्धि देखी गई।  मालवीय घाट, सुभाष घाट, रोड़ी बेलवाला घाट कांवड़ियों से भरे हुए थे। भीड़ को नियंत्रित करने  के लिए पुलिस प्रशासन भी चप्पे- चप्पे पर तैनात था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें