फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगाजल लेकर लौट रहा दिल्ली का कांवडिया गंगनहर में डूबा, हाथ धोने के दौरान हुआ हादसा

Mon, 30 Jul 2018 09:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
kanwar - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली लौट रहा एक कांवड़िया मेहवड़ पुल के पास गंगनहर में हाथ धोने के दौरान बह गया।

विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर पहुंची जल पुलिस ने युवक की तलाश की, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं लग पाया। पुलिस ने नहर में बहे दिल्ली निवासी कांवड़िये विशाल के परिजनों को सूचित कर दिया है। दिल्ली के नागलोई के कुछ युवा जल लेने के लिए हरिद्वार आए थे। रविवार को वह कांवड़ पटरी मार्ग से जल लेकर दिल्ली लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि रविवार को दोपहर के समय मेहवड़ पुल स्थित कांवड़ पटरी से सभी दोस्त हाथ मुंह धोने के लिए गंगनहर में चले गए। इस दौरान हाथ धोते हुए विशाल (22)का पैर अचानक फिसल गया। जिससे वह मुंह के बल गंगनहर जा गिरा। पास में मौजूद अन्य साथियों की ओर से शोर मचाने के बाद पुलिसकर्मी भी मौके पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर में जल पुलिस के जवान ने गोता लगाकर युवक को तलाशा, लेकिन कहीं पता नहंी चल पाया। पुलिस ने मंगलौर स्थित आसफनगर झाल के पास भी बचाव अभियान, लेकिन विशाल का कहीं पता नहीं चल सका । एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि गोताखोरों को तलाश करने के लिए लगाया गया है। वहीं युवक के परिजनों को सूचित किया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें