ठेली लगाकर करता था घर का भरण-पोषण
पुलिस ने सुबह ही पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के मुताबिक बादल तीन भाई पंकज व कन्हैया थे। बताया बादल अविवाहित है और ठेली लगाकर घर का भरण-पोषण करता था। उधर कुंडा थाना प्रभारी दिनेश चंद्र ने बताया आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में लिया है।
सड़क किनारे ट्रक बन रहे हादसे का कारण
श्रावण मास में कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले प्रशासन ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन प्रशासन की लापरवाही के चलते कुंडा थाना के पास स्थित टोल प्लाजा के पास सड़क के दोनों ओर ट्रकों की कतार लगी रहती है। जबकि इस समय जसपुर मार्ग पर कांवड़ में गंगाजल लेकर कांवरियें बाइक, ट्रैक्टर-ट्राली से आ-जा रहे हैं। परिजनों ने आरोप लगाया कि यदि सड़क किनारे ट्रक खड़े नहीं होते तब यह हादसा नहीं होता।
ये भी पढ़ें...Dehradun: शिवालय में जल चढ़ाने गई किशोरी से पुजारी ने की छेड़छाड़, गाल पर काटा, लोगों ने की धुनाई, गिरफ्तार
परिजन बता रहे हैं कि वह हरिद्वार से गंगाजल लेने दोस्तों के साथ जा रहा था। जब वह वहां से गंगाजल लेकर लौटता तब हम उसे कांवरियां मानते। टोल प्लाजा के पास ट्रक इसलिए खड़े हैं क्योंकि शहर में भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। -अभय प्रताप, एसपी काशीपुर।