फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ 2019: आज से लग गए पंचक, अब पांच दिन कम रहेगी कांवड़ियों की भीड़

Fri, 19 Jul 2019 03:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिनों के पंचक आज से लग गए हैं। इन पांच दिन कांवड़ यात्रा धीमी पड़ जाती है। इस दौरान कई राज्यों के कांवड़िए लकड़ी या बांस को हाथ नहीं लगाते।

विज्ञापन


धर्मनगरी में इस समय करीब एक लाख कांवड़िए वापसी को तैयार हैं। इनकी वापसी आज दोपहर तक हो गई। आज से ही पांच दिनों के पंचक दोपहर बाद 2.57 बजे से शुरू हो गए हैं। 24
जुलाई को तीसरे पहर 3.40 बजे पंचकों की समाप्ति होगी। कई प्रदेशों के कांवड़िए पंचकों में कांवड़ नहीं उठाते।

इस कारण आज दोपहर बाद से कुछ क्षेत्रों से कांवड़ियों को आगमन कम हो जाएगा। देश के जिन भागों में पंचकों को मान्यता नहीं है, वहां से कांवड़ियों का आगमन जारी रहेगा। अब  24 जुलाई के बाद ही कांवड़ यात्रा जोर पकड़ेगी। इसी दौरान डाक कांवड़ वाहनों का आना शुरू जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिनों में अब तक करीब एक लाख कांवड़िए जल लेकर हरिद्वार छोड़ चुके हैं। लौटने वाले कांवड़ियों में अधिकांश राजस्थान, मध्यप्रदेश और हरियाणा के हैं। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा में सर्वाधिक भीड़ यूपी, दिल्ली और हरियाणा से आती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें