फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा 2019: मसूरी में प्रतिबंधित रहेगी कांवड़ियों की आवाजाही, यहां बनेंगे चेकिंग पोस्ट

Mon, 15 Jul 2019 08:32 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पहाड़ों की रानी मसूरी में कांवड़ियों की आवाजाही इस बार भी प्रतिबंधित रहेगी। इसके लिए मसूरी को अलग से जोन बनाकर सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। कुठाल गेट और कोल्हू खेत में चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं, ताकि कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालु ऊपर न जा सके। इसके अलावा डाक कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्तों को शहर से बाहर निकाल दिया जाएगा।

विज्ञापन


हरिद्वार में 17 अप्रैल से शुरू होने वाले कांवड़ मेले के मद्देनजर ऋषिकेश, देहरादून और मसूरी में सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। खासतौर से मसूरी में कांवड़ियों के आवाजाही पर पहले की तरह ही रोक रहेगी।

दरअसल, कई साल पहले हुए हुड़दंग के बाद पुलिस-प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कांवड़ियों के आवागमन को प्रतिबंधित कर दिया था। इस साल भी यही व्यवस्था लागू की गई है। केवल स्थानीय कांवड़ियों को ही जाने दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पैदल कांवड़ियों को रहेगी इजाजत 

पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे के मुताबिक कांवड़िए इस बार भी मसूरी में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। कुठाल गेट और कोल्हू खेत पर चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। इसके अलावा डाक कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्ताें को बाईपास से आईएसबीटी और बल्लूपुर होते हुए बाहर-बाहर भेजा जाएगा। डाक कांवड़ियों को शहर के बीचोबीच जाने की इजाजत नहीं होगी। 

एसपी सिटी ने बताया कि पैदल कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्तों के लिए शहर के अंदर से होकर जाने की इजाजत रहेगी। यह फैसला शिवभक्ताें को दिक्कतों से बचाने को लिया गया, क्योंकि बाईपास से निकालने पर सफर बढ़ जाएगा। ऐसे में पैदल आने वाले शिवभक्त शहर के अंदर से होकर जा सकेेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें