फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: कांवड़ क्षेत्र में 27-30 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल, डीएम ने जारी किए आदेश

Sat, 27 Jul 2019 09:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

ऋषिकेश के कांवड़ मेला क्षेत्र में शनिवार से तीन दिन तक स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी आशारानी पैन्यूली ने इसके आदेश जारी किए। उन्होंने बताया कि अत्यधिक भीड़ की आशंका को देखते हुए शनिवार 27 जुलाई, सोमवार 29 व मंगलवार 30 जुलाई को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान रायवाला, श्यामपुर, संपूर्ण ऋषिकेश नगर, ऋषिकेश ग्राम सभा और विस्थापित क्षेत्र के सरकारी व निजी सभी विद्यालय पूरी तरह बंद रहेंगे।

विज्ञापन

 
नीलकंठ में किया तीन लाख श्रद्घालुओं ने जलाभिषेक 
शुक्रवार को नीलकंठ महादेव में मंदिर में तीन लाख श्रद्घालुओं ने जलाभिषेक किया। तड़के से ही मंदिर में श्रद्घालु लंबी कतारों में खड़े रहे। जयकारों के साथ शिवभक्तों ने नीलकंठ महादेव में जलाभिषेक किया। सावन के पहले दिन से अब तक साढे पंद्रह लाख श्रद्घालु नीलकंठ मंदिर में जलाभिषेक कर चुके हैं। 

विज्ञापन

बीन नदी में जलस्तर बढ़ने से रुकी आवाजाही
शुक्रवार को रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते शाम पांच बजे के करीब बीन नदी का जलस्तर बढ़ गया। इस पर पुलिस ने दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही रोक दी। इस दौरान कई दोपहिया वाहनों को वापसी भेजा गया। करीब दो घंटे बाद नदी का जलस्तर थोड़ा कम होने पर वाहनों की आवाजाही को दोबारा चालू किया गया। 

सड़क दुर्घटना में कांवड़िए की मौत 
नीलकंठ बैराज मार्ग पर गुज्जर डेरे के समीप पानी के टैंकर को ओवरटेक करते समय एक दोपहिया वाहन चालक कांवड़िया दुर्घटना का शिकार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से घायल कांवड़िये को एंबुलेंस से एम्स भेजा गया। जहां उपचार के दौरान कांवड़िये की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का नाम हमीर चंद (69) मंगलाराम निवासी फतेहपुर बेरी, दक्षिण दिल्ली बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें