विजिलेंस की टीम ने दिखाई तत्परता
शनिवार को ट्रैप टीम ने कब्रिस्तान गेट बरेली रोड थाना बनभूलपुरा हल्द्वानी निवासी अशरफ अली को नौ हजार रुपये की रिश्वत लेते धर दबोचा। वह मूल रूप से ग्राम ककरौआ, शहजादनगर तहसील सदर जिला रामपुर यूपी के रहने वाले हैं। अशरफ के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा सात के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी विजिलेंस ने बताया कि इस मामले में किसी अन्य अधिकारी की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। इसके लिए निरीक्षक हेमा गुणवंत को विवेचना अधिकारी नियुक्त किया गया है।
लेखपाल अशरफ अली सर्वे कानूनगो का चार्ज संभाल रहे थे। अधिकारिक रूप से अभी मुझे मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी मिलने पर विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। -तुषार सैनी, एसडीएम
ये भी पढ़ें...Suicide: तीन माह पहले शादी...पत्नी से फोन पर बात कर फंदे से लटका CRPF सब इंस्पेक्टर, नौकरी से जुड़ा है कनेक्शन
24 घंटे के भीतर टीम ने की कार्रवाई
रिश्वत मांगने के आरोपी को पकड़ने में विजिलेंस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को रंगे हाथ धर दबोचा। इस पर एसपी विजिलेंस मीणा ने ट्रैप टीम को दस हजार के नकद पारितोषिक से पुरस्कृत किया है। टीम में निरीक्षक चंचल शर्मा, निरीक्षक हेम पांडे, एसआई बलवीर सिंह, एसआई कैलाश जोशी आदि शामिल थे।