फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर एनकाउंटर: विकास दुबे के उत्तराखंड में घुसने की चर्चा से मचा हड़कंप, हरिद्वार-नैनीताल में अलर्ट

Tue, 07 Jul 2020 12:06 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी/हरिद्वार

सार

  • बिजनौर में काले रंग की स्कॉर्पियो में दिखने के बाद देर रात अंदरखाने पुलिस हुई अलर्ट
  • कानपुर से फरार हत्यारोपी विकास दुबे को लेकर नैनीताल जिले में अलर्ट 
  • एसएसपी के बॉर्डर पर हथियारों के साथ चेकिंग करने के निर्देश 
विज्ञापन
विकास दुबे - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर फरार हुए मुख्य आरोपी ढाई लाख के इनामी विकास दुबे के उत्तराखंड में घुसने की चर्चा से सोमवार देर रात खलबली मच गई। चर्चा रही कि हरिद्वार के पड़ोसी जनपद बिजनौर में विकास दुबे को काले रंग की स्कॉर्पियो में देखा गया था, लेकिन वह बिजनौर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इधर, विकास दुबे के उत्तराखंड में घुसने को लेकर पुलिस अंदरखाने तो अलर्ट रही, लेकिन किसी पुलिस अफसर ने इसे खुलकर स्वीकार नहीं किया।

विज्ञापन


कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मामला कुछ दिनों से देशभर में सुर्खियों में है। मुख्य आरोपी विकास दुबे की तलाश में उत्तर प्रदेश पुलिस की 50 से अधिक टीमें दिनरात लगी हुई हैं, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका है।


यह भी पढ़ें: Kanpur Encounter: कानपुर में हुई घटना के बाद उत्तराखंड पुलिस सतर्क, किया हथियार चलाने का अभ्यास 
विज्ञापन


सोमवार रात को उत्तराखंड में उस समय विकास दुबे के घुसपैठ करने की चर्चाएं तेज हो गईं, जब पड़ोसी जनपद बिजनौर में उसे काले रंग की स्कॉर्पियो में साथियों के साथ देखे जाने का हल्ला मचा। हालांकि, बिजनौर पुलिस को काले रंग की स्कॉर्पियो नहीं मिल पाई।

आशंका जताई गई की विकास दुबे उत्तराखंड में प्रवेश कर गया है। इस तरह की चर्चा सामने आने पर अंदरखाने तो उत्तराखंड पुलिस सक्रिय हुई, लेकिन किसी पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की। डीजी (अपराध) अशोक कुमार से जब इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि किसी तरह की घुसपैठ की बात अभी सामने नहीं आई है।

Trending Videos
विज्ञापन

नैनीताल में पुलिसकर्मियों को हाथियारों के साथ चेकिंग की हिदायत

विकास दुबे को लेकर नैनीताल में भी पुलिस को अलर्ट किया गया है। पुलिस अधिकारियों की ओर से बॉर्डर पर पुलिसकर्मियों को हथियार के साथ चेकिंग करने की हिदायत दी गई है।

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के लिए जिम्मेदार फरार विकास दुबे अभी पकड़ा नहीं गया है। यूपी की पुलिस उसे बिजनौर में तलाश रही है। इसी कारण यूपी के अधिकारियों के कहने पर उत्तराखंड के कई जिलों को अलर्ट किया गया है।

एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने बॉर्डर पर पुलिसकर्मियों को हथियार साथ चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। पता चला है कि विकास दुबे हथियार के साथ चलता है। पुलिस अधिकारियों को हत्यारोपी के हुलिया के बारे में भी अवगत कराया गया है। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस अलर्ट है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें