विकास दुबे को लेकर नैनीताल में भी पुलिस को अलर्ट किया गया है। पुलिस अधिकारियों की ओर से बॉर्डर पर पुलिसकर्मियों को हथियार के साथ चेकिंग करने की हिदायत दी गई है।
कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के लिए जिम्मेदार फरार विकास दुबे अभी पकड़ा नहीं गया है। यूपी की पुलिस उसे बिजनौर में तलाश रही है। इसी कारण यूपी के अधिकारियों के कहने पर उत्तराखंड के कई जिलों को अलर्ट किया गया है।
एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने बॉर्डर पर पुलिसकर्मियों को हथियार साथ चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। पता चला है कि विकास दुबे हथियार के साथ चलता है। पुलिस अधिकारियों को हत्यारोपी के हुलिया के बारे में भी अवगत कराया गया है। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस अलर्ट है।