मलबे का निस्तारण किया जा रहा
कंचनगंगा नाला हाईवे पर बह रहा है। यहां हाईवे के दोनों ओर से पत्थरों के ढेर जमा हो गए हैं। पिछले एक वर्ष से यहां मोटर पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा था, वह भी मलबे में दब गया है। रड़ांग बैंड से लेकर कंचनगंगा के बीच चल रहा ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य भी तहस-नहस हो गया है।
भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रकाश रावत का कहना है कि अतिवृष्टि से हाईवे को भारी नुकसान हुआ है। हाईवे से मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही सुचारु करवाई गई है। हाईवे के हिल साइड और नदी की ओर मलबे का निस्तारण किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: भूकंप के हल्के झटकों में बड़ी चेतावनी, दून में इन जगह रोक के बावजूद बन रहे बहुमंजिला भवन
इधर, बीआरओ के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन ने बताया कि हाईवे को अतिवृष्टि से भारी नुकसान पहुंचा है। ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य भी रुक गया है। हाईवे से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया है। मौसम सामान्य होने पर हाईवे का ट्रीटमेंट शुरू किया जाएगा।