फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पांचवी बार कमल प्रदेश अध्यक्ष आठवी बार चौधरी बने महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
-उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की प्रांतीय कार्यकारिणी का हुआ चुनाव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की प्रांतीय कार्यकारिणी का चुनाव हरिद्वार रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में हुआ। सर्वसम्मति से हुए चुनाव में कमल पपनै को लगातार पांचवी बार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। वहीं महामंत्री पद का दायित्व भी लगातार आठवीं बार अशोक चौधरी संभालेंगे।

चुनाव अधिकारी राज सिंह राठी, रामअवध यादव, दीपक साह के दिशा-निर्देशन में हुए चुनाव में केपी सिंह को कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष, उदयवीर सिंह, दयाल जोशी, बलदेव सिंह, हरीश जोशी को उपाध्यक्ष, एलडी पालीवाल उपमहामंत्री, ललित प्रसाद, गुरवेल सिंह, गोपेश्वर श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार, प्रवीण सैनी को प्रांतीय संयुक्त मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। अबरार अहमद को संगठन मंत्री, कृष्णपाल सिंह प्रांतीय प्रवक्ता, रविश गौतम कार्यालय सचिव, कमल धागा कोषाध्यक्ष बने हैं। मुकेश शर्मा, अख्तर चौधरी, नवीन लोहनी, जितेंद्र कुमार, भूपेंद्र राठी और सचिन चौधरी कार्यकारिणी सदस्य बने हैं। वहीं, कार्यक्रम में यूनियन के पूर्व प्रदेश उपमहामत्री हरेंद्र कुमार के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो हजार बसों का बेड़ा हो, इलेक्टि्रक बसें शामिल की जाए
प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव के बाद संगठन की बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि रोडवेज की स्थिति को सुधारने के लिए कम से कम दो हजार बसों का बेड़ा होना चाहिए। नई बसों को बेड़े में शामिल किया जाए। इसमें इलेक्टि्रक बस अधिकतम हो। पदाधिकारियों ने कहा कि विशेष श्रेणी -संविदा-नियमित एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का वेतन का भुगतान समय पर हो, इसके लिए संगठन प्रयास करेगा। विशेष श्रेणी-संविदा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते का भुगतान एरियर सहित कराने की बात भी वक्ताओं ने कही। अवैध बस संचालन का मुद्दा भी बैठक में उठा। इस दौरान कुलदीप सिंह, परमजीत सिंह, उदयवीर सिंह, योगेंद्र शर्मा, प्रमोद राठी, सुरेंद्र मित्तल, आनंद बिष्ट, मनन्दिर सिंह, नीरज कुमार, जमुना देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें