फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद खुला कालसी-चकराता मोटर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिया। भूस्खलन के कारण बंद हुआ कालसी-चकराता मोटर मार्ग बृहस्पतिवार को यातायात के लिए खोल दिया गया। सड़क पर वाहनों की आवाजाही बहाल होने से 40 से अधिक गांव की आबादी ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

बता दें, बीती आठ सितंबर को साहिया बाजार में अमलावा नदी पर पुल निर्माण के लिए नींव खुदाई का काम करते हुए करीब 20 मीटर सड़क भूस्खलन की जद में आकर ढह गई थी। इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। साहिया बाजार के दो भागों में बंटने से कोरूवा, सैंज, उत्पाल्टा, उपरोली, खतासा, बोहरी, नेवी, चकराता, बिनऊ-बंतऊ, रिखाड़, बिसोई, पणायसा, सैंसा, टिकरी, कोरुवा, क्वारना समेत 40 से अधिक गांवों का संपर्क कट गया था। सड़क बंद होने से लोगों को चकराता पहुंचने के लिए वाया क्वांसी और नागथात होते हुए 45 किमी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा था। काश्तकारों को फसलों को मंडी तक पहुंचाने में खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लोनिवि साहिया के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने कहा कि सड़क पर पुश्ता निर्माण के बाद बृहस्पतिवार को यातायात बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें