कैलास मानसरोवर यात्रा को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे से बाहर रखा गया है।
प्रदेश की होटल व रेस्टोरेंट इंडस्ट्री को भी जीएसटी में राहत मिलेगी।
आबकारी को जीएसटी के दायरे में लाए जाने से इसकी तस्करी पर अंकुश लगेगा। यह जानकारी वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने दी।
वह जीएसटी कौंसिल की बैठक में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि लीसा पर 18 के बजाय पांच फीसदी जीएसटी लगेगा, जबकि गुड़, सूजी व खुला दलिया करमुक्त रहेगा।