कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम ने ऑनलाइन आवेदन की तिथि घोषित कर दी है। इस बार यात्रियों को 29 मार्च से आवेदन करना होगा। यात्रा की संभावित तिथि 12 जून है।
कुमाऊं मंडल विकास निगम की वेबसाइट
http://www.kmvn.gov.in/ पर कैलाश यात्रा के ऑनलाइन आवेदन की तिथि अपलोड कर दी गई है। यदि दो लोग एक ही दल में यात्रा करना चाहें तो एक बार में दो लोग आवेदन कर सकते हैं।
कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक रोहित मीणा ने बताया कि वेबसाइट पर लॉगइन कर यात्रा संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।