फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश मानसरोवर 2018 : मौसम की बेरुखी से यात्रा बीच में छोड़कर लौटे पांच कैलाश यात्री

Mon, 06 Aug 2018 07:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
kailash mansarovar yatra - फोटो : AmarUjala file photo
विज्ञापन

खराब मौसम के चलते कैलाश मानसरोवर यात्रा के दसवें दल के 24 यात्री बारहवें दिन भी गुंजी के लिए उड़ान नहीं भर सके। इसके चलते कई यात्री अब बीच में ही यात्रा छोड़कर लौटने लगे हैं।

विज्ञापन


मौसम न खुलने और छुट्टियां खत्म होने के कारण दल के पांच यात्री सोमवार को वापस लौट गए हैं। इससे पूर्व भी दो यात्री वापस लौट चुके हैं। केएमवीएन के नोडल अधिकारी दिनेश गुरुरानी ने बताया कि कृष्णकांत पारिख, अजीत राव, सौदागर सिंह, महेश पटेल और जयश्री पटेल ने यात्रा को बीच में छोड़ अपने-अपने गंतव्य को रवाना हो गए हैं।

उधर, गुंजी में यात्रा पूरी कर लौट सातवें दल के 33 यात्री भी फंसे पड़े हैं। आठवां दल परिक्रमा पूरी कर गुंजी पहुंच गया है। 9 वें दल के यात्री वापसी में तकलाकोट पहुंच गए हैं। दसवें दल के 25 यात्री गुंजी से नाभीढांग पहुंच गए हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र में घने बादल छाए हैं और हल्की बारिश जारी है। 
विज्ञापन


कैलाश मानसरोवार के दसवें दल को तय शेड्यूल के अनुसार मंगलवार को चीन सीमा में प्रवेश कर लेना था। आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मिर्थी से मिली जानकारी के अनुसार आठवें दल के 57 यात्री भी परिक्रमा पूरी कर गुंजी पहुंच गए हैं। 9 वें दल के यात्री भी परिक्रमा पूरी कर वापसी में तकलाकोट में हैं। दसवें दल के 25 यात्री गुंजी से नाभीढांग पहुंच गए हैं। गुंजी और पिथौरागढ़ में फंसे यात्री मौसम की बेरुखी से परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें