फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Samvad: कैलाश खेर बोले- अमर उजाला से भावनात्मक रिश्ता, मेरठ का नाम सुनते हैं तो पगला जाते हैं

Mon, 19 Jun 2023 09:56 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

गायक पद्मश्री कैलाश खेर ने कहा कि अमर उजाला से उनका भावनात्मक रिश्ता है। इसकी वजह कैलाश का मूल रूप से मेरठ से होना भी है। कैलाश ने कहा, अमर उजाला और उनकी जड़ एक ही खंड मेरठ से है। जन्म भले दिल्ली में हुआ लेकिन जड़ें मेरठ की हैं।
विज्ञापन
संगीतकार और गायक पद्मश्री कैलाश खेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगीतकार और गायक पद्मश्री कैलाश खेर ने कहा कि अमर उजाला से उनका भावनात्मक रिश्ता है। इसकी वजह कैलाश का मूल रूप से मेरठ से होना भी है। कैलाश ने कहा, अमर उजाला और उनकी जड़ एक ही खंड मेरठ से है। जन्म भले दिल्ली में हुआ लेकिन जड़ें मेरठ की हैं।

विज्ञापन


बाल्य अवस्था में जब कैलाश के पिता मेरठ आए थे तो उस वक्त एक मंदिर बन रहा था जो बाद में उन्हीं की देखरेख में बना। इस दौरान कैलाश की प्राथमिक पाठशाला के दौरान उनकी खबर अमर उजाला में छपी। इसमें लिखा गया कैलाश खैर श्री राम इंटर कॉलेज, दौराला जिसे देख मन प्रसन्न हो गया। 

खेर ने कहा कि कहा, आज भी जब मेरठ का नाम सुनते हैं तो पगला जाते हैं। वहीं एक किस्सा साझा करते हुए उन्होंने बताया, न्यूयॉर्क में जब उनका पासपोर्ट का नवीनीकरण हुआ तो उसमें उनका जन्म स्थान मेरठ, उत्तर प्रदेश छपा और जब भी एयरपोर्ट पर कोई अधिकारी उनका पासपोर्ट देखता तो चोंकते हुए कहता अच्छा आप मेरठ से हैं। तो मैं उन्हें कहता यही तो है तरक्की मेरठ के लोग कहां-कहां पहुंच जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें