फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगा फेस्ट में पहुंचे कैलाश खेर, देखें कैसे की धमाकेदार एंट्री

Tue, 07 Mar 2017 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पद्श्री सूफी गायक कैलास खेर सोमवार शाम देहरादून पहुंचे। इस दौरान उन्होंने योगा फेस्ट में धमाकेदार एंट्री की। उनकी संगीत प्रस्तुत‌ि का जादू युवाओं के सर चढ़कर बोला। 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की छठी शाम सूफी गायक पद्मश्री कैलास खेर के नाम रही। इस दौरान उन्होंने कई शानदार गीत प्रस्तुत किए। जिन पर दर्शक जमकर थिरके। कार्यक्रम में शामिल सैकड़ों की तादाद में विदेशी श्रोताओं ने भी गीत-संगीत का लुत्फ उठाया। 

कार्यक्रम का उद्घाटन सोमवार देर शाम परमार्थ निकेतन गंगातट पर आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने किया। इस अवसर पर सूफी गायक कैलास खेर ने अगड़ बम बम बम लहरी, कौन है वो कौन है वो कहां से वो आया.., तेरी दीवानी समेत कई प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में मौजूद देशी-विदेशी योग साधक जमकर थिरके। सूफी अंदाज को सुनने के लिए लोग देर रात तक वहां डटे रहे। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं

- फोटो : amar ujala
वहीं उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि युवा ही देश की तकदीर बदल सकते हैं। उन्हें जीवन में हिम्मत व आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने गायन व संगीत के क्षेत्र में पर्दापण करने वाली प्रतिभाओं को कठोर मेहनत व रियाज पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि वह रातोंरात हीरो बनने की ख्वाइश न पालें। 

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में पहुंचे पद्मश्री कैलास खेर ने कहा कि संगीत क्षेत्र में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है। इस क्षेत्र में काम कर रही प्रतिभाओं को लगन-मेहनत के साथ नियमित रियाज पर ध्यान देना चाहिए। 

तभी वह सही समय आने पर सम्मान के साथ बेहतर पारिश्रमिक पा सकते हैं।  कैलास खेर ने परमार्थ निकेतन में छात्र जीवन के दिनों के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि किसी  को अपने संघर्ष के दिन नहीं भूलने चाहिए। आत्मविश्वास, दृढ़ निश्चय व मंथन से सबकुछ हासिल किया जा सकता है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक सोच जरूरी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें