फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोटी कटने के बाद अब कच्छा बनियानधारी गिरोह का आतंक, इस तरह बना रहे शिकार

Tue, 22 Aug 2017 04:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
robbery - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
चोटी कटने के बाद अब कच्छा बनियानधारी गिरोह का आतंक शुरू हो गया है। यह गिरोह बड़े ही अजीबोगरीब ढंग से लोगों को अपना शिकार बना रहा है। आगे पढ़िए पूरी खबर.... 

ग्रामीण पिछले तीन दिनों से हो रही लूटपाट की घटना को लेकर दहशत में हैं। पुलिस भी क्षेत्र में घटना को अंजाम देने के पीछे कच्छा बनियानधारी गिरोह का हाथ होना मान रही है। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीणों को रात्रि में जागकर पहरा देने की अपील की हैं। 
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से लक्सर व देहात में बदमाशों का एक गिरोह सक्रिय है। शुक्रवार की रात में लक्सर कोतवाली के नरोजपुर गांव में पांच बदमाश ने हमीम के घर में घुसकर उसके परिवार वालों को बंधक बनाकर तीस हजार की नकदी व कुछ सोने के गहने लूट लिए थे।
विज्ञापन

घर में घुसकर छीने कुंडल, गांवों में अलर्ट

इसके बाद बदमाशों ने माहराजपुर गांव में कर्णपाल के घर में घुसकर उसकी पत्नी के कुंडल झपट लिए थे। इस मामले में परिवार के लोगों ने गांव के ही लोकेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन पुलिस इस घटना को अंजाम देने के पीछे भी किसी गिरोह का हाथ होना ही मान रही थी।

कोतवाल टी एस राणा ने बताया कि जिस प्रकार से घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है उसके पीछे कच्छा बनियानधारी गिरोह के लक्सर में सक्रिय होने का अंदेशा हैं। उन्होंने बताया कि दोनों घटनाओं की रेलवे  स्टेशनों से दूरी करीब डेढ़ किलोमीटर है। जिससे यह शक और मजबूत हो जाता है। कोतवाल टीएस राणा ने रेलवे स्टेशन के समीप बसे गांव के ग्रामीणों को रात के समय पहरा देने की अपील की है। 

इन गांवों में किया अलर्ट 
गगदासपुर, महराजपुर खुर्द, पंडितपुरी, नंदपुर, महराजपुर कलां, बहालपुरी, दरगाहपुर, ओसपुर, अकोढा खुर्द, खड़ंजा कुतुबपुर, पीपली, केहड़ा, जैतपुर, नगला, सेठपुर, बसेड़ी, बहादरपुर, बहादरपुर, डेरा, बसेड़ा, मोहम्मदपुर बुजुगर्, मारकरपुर, मखियाली उर्फ  रेड़ा, लक्सरी,  कुड़ी भगवानपुर, कुडी हबीबपुर, रायसी, नेतवाला, सैदाबाद, खेड़ी खुर्द, मुंडाखेड़ा खुर्द, बिजोपुरा, अकोढा कलां, खेड़ी कलां, शेखपुरी, नरोजपुर, भुरनी, भुरना, रजबपुर, डोसनी, कुंआखेड़ा, ढाढेकी, गगनोली, दाबकी, आदि गांवों में अलर्ट किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें