आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज में आयोजित जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में अंडर-17 वर्ग में विकासनगर ब्लॉक की टीम ने जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता के अंडर-14 बालिका वर्ग में कुल सात टीम ने प्रतिभाग किया, जिनमें से विकासनगर व चकराता के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें चकराता की टीम 21-28 के अंतर से विजयी रही। अंडर-17 बालिका वर्ग में आठ टीम ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच विकासनगर व चकराता ब्लॉक की टीम के बीच हुआ, जो 21-21 अंक के साथ बराबरी पर रहा। मैच का निर्णय फाइव रेट के माध्यम से किया गया, जिसमें विकासनगर की टीम ने 9-3 के अंतर से जीत दर्ज की।
इसके पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन विकासनगर ब्लॉक के कनिष्ठ उप प्रमुख अनिल तोमर व प्रधानाचार्य संजीव कलूड़ा ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी विनिता नेगी कठैत, ब्लॉक समन्वयक मोहन प्रसाद मिश्रा, अतीकुर्रहमान, जोगेश्वर चौहान, जयचंद चौहान, ईसम सिंह, हिमांशु वर्मा आदि उपस्थित रहे।