उत्तराखंड की पुरुष सीनियर कबड्डी टीम के चयन के लिए ट्रायल नौ अप्रैल को होंगे। एसोसिएशन के महासचिव चेतन जोशी ने बताया कि रुद्रपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम के इंडोर हॉल में ट्रायल होंगे। जिलों के अध्यक्ष व सचिव के अनुमोदन के बाद खिलाड़ी ट्रायल में हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि विभागीय कार्यरत खिलाड़ियों को अपना ओरिजनल आईकार्ड अनिवार्य रूप से लाना होगा। ट्रायल के माध्यम से 68वीं सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की टीम चुनी जाएगी।